Logo
International Journal of
Humanities and Social Science Research
ARCHIVES
VOL. 5, ISSUE 5 (2019)
मिर्जापुर जिले के बाह्य पर्यटक केन्द्रों का भौगोलिक अध्ययन
Authors
मनोज कुमार यादव
Abstract
मिर्जापुर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का जिला है। मिर्जापुर जिला पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक वातावरण बरबस लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। मिर्जापुर स्थित विन्ध्याचल धाम भारत के प्रमुख हिन्दू तीर्थ स्थलों में से एक है। मिर्जापुर जनपद/जिला मिर्जापुर में बाह्य पर्यटक केन्द्र जो रेलमार्ग, राष्ट्रीय सड़क मार्ग व वायुमार्गों में मिर्जापुर जनपद में जुड़े हुए हैं। विकसित पर्यटक केन्द्रों का अध्ययन समाविष्ट है, जैसे प्रयागराज (इलाहाबाद), काशी (बनारस), अयोध्या, आगरा, मेरठ, लखनऊ, गोरखपुर, झांसी, खजुराहों तथा विन्ध्यांचल का अभिन्न अंग जो मध्य प्रदेश में स्थित है, वहाँ का प्राकृतिक परिवेश, नदियां, जलासय, जल प्रपात, ऐतिहासिक स्थल, पुरातात्विक स्थल दर्शनीय हैं - चित्रकूट, कालिंजर, ओरछा, अजयगढ़ का किला, रीवा में जलप्रपात, बांधवगढ़ का किला, वाइल्ड लाइफ मुकुन्दपुर, रीवा। भारत का अंतर्राष्ट्रीय मानक समय इलाहाबाद जिले के नैनी के स्थान से लिया गया है, मिर्जापुर “लालस्टोन” के लिये बहुत विख्यात है, प्राचीन समय में इस स्टोन का मौर्य वंश के राजा सम्राट् अशोक के द्वारा बौद्ध स्तुप को एवं अशोक स्तम्भ (वर्तमान में भारत का राष्ट्रीय चिन्ह) को बनाने में किया था, मिर्जापुर के लोगों की भाषा हिन्दी एवं भोजपुरी है।
Download
Pages:144-148
How to cite this article:
मनोज कुमार यादव "मिर्जापुर जिले के बाह्य पर्यटक केन्द्रों का भौगोलिक अध्ययन". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 5, Issue 5, 2019, Pages 144-148
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.