ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 4 (2022)
अध्यापक शिक्षा में (NAAC) नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद्) की भूमिका
Authors
मनीषा पन्त, दिनेश चन्द्र काण्डपाल
Abstract
राष्ट्रीय विकास की प्रक्रिया में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। शिक्षा के द्वारा समाज में परिवर्तन होता है। स्वतत्रंता से पूर्व देश में पूर्ण रूप से प्रशिक्षित शिक्षकों का होना बहुत बड़ी समस्या थी। और स्वतत्रंता प्राप्ति के पश्चात अनेक आयोगों ने अध्यापक शिक्षा में सुधार हेतु सुझाव दिये। इस दिशा में सरकार द्वारा सबसे ठोस कदम 1993 में संसद द्वारा एक अधिनियम पारित करा कर छब्ज्म् की स्थापना करना था। देश के भावी नागरिकों के निर्माण का उत्तरदायित्व अध्यापक पर ही है। अतः शिक्षकों का योग्य व प्रशिक्षित होना अत्यन्त आवश्यक है। अध्यापक शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता के मूल्यांकन एवं प्रत्यायन हेतु राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् (नैक) की स्थापना की गयी। नैक द्वारा अध्यापक प्रशिक्षण संस्थानों के भौतिक संसाधन व माननीय संसाधनों का मूल्यांकन कर उन्हें अनुदान दिया जाता है। अध्यापक -प्रशिक्षण संस्थानों के गुणवत्ता संवर्धन हेतु 16 अगस्त 2002 को छब्ज्म् एवं छ।।ब् के बीच एक समझौता ज्ञापन (डव्न्) किया गया। समझौते के पश्चात छब्ज्म् तथां छ।।ब् ने मिलकर अध्यापक-प्रशिक्षण संस्थानों के स्व आंकलन हेतु एक मैनुअल निर्मित किया गया। नैक द्वारा ग्रेडिंग देने का मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि कोई भी अध्यापक शिक्षण संस्थान अनुदान प्राप्त करने की स्थिति में है अथवा नहीं। यह शिक्षा की गुणवत्ता एवं उत्कृष्टता में सुधार लाने की एक प्रक्रिया है। किसी भी नए अध्यापक प्रशिक्षण संस्थान को मान्यता तब प्रदान की जाती है जब वह इन सभी निर्धारित मानदंड़ों को पूरा करते हैं। तथा पुराने अध्यापक -प्रशिक्षण संस्थानों की भी छ।।ब् द्वारा निर्धारित मानदण्ड को पूरा करना अनिवार्य है। अतः अध्यापक-प्रशिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता को बनाए रखने में छ।।ब् की महत्वपूर्ण भूमिका है।
Download
Pages:56-58
How to cite this article:
मनीषा पन्त, दिनेश चन्द्र काण्डपाल "अध्यापक शिक्षा में (NAAC) नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद्) की भूमिका". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 8, Issue 4, 2022, Pages 56-58
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

