ARCHIVES
VOL. 4, ISSUE 5 (2018)
सीधी जिले में पोषण स्तर एवं मानवमितीय का एक भौगोलिक अध्ययन
Authors
प्रतिभा द्विवेदी, डाॅ0 हीरा लाल शर्मा
Abstract
अध्ययन क्षेत्र सीधी जिला म.प्र. का एक ग्रामीण परिवेश वाला भू-क्षेत्र है। ग्रामीण क्षेत्र की अधिकता होने के कारण इसकी कुछ अलग समस्याएँ हैं। क्षेत्र की आबादी का एक बड़ा हिस्सा कुपोषण जनित स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित है। क्षेत्र में पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी विषय पर किया गया भौगोलिक अध्ययन चिकित्सा भूगोल के क्षेत्र में एक विशिष्ट अध्ययन होगा। अध्ययन के दौरान सीधी जिले में पायी जाने वाली बीमारियाँ जो वहाँ के लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, उनके कारण, प्रभाव, परिणाम एवं निदान के उपाय का अध्ययन, विश्लेषण किया गया है। पोषण विश्लेषण से यह तथ्य स्पष्ट होता है कि कैलोरी एवं प्रोटीन का उपभोग सीमान्त एवं भूमिहीन जोत वर्ग के कम एवं वृहद जोत वर्ग में अधिक है। यही प्रतिरूप ऊँचाई एवं जोत वर्ग में भी परिलक्षित होता है। इस तरह यह परिकल्पना कि आयु के साथ ऊँचाई बढ़ती है, सत्य प्रतीत होती है। ऊँचाई, उम्र, लिंग, आहार एवं आयु व्यक्ति के वजन को प्रभावित करता है। स्वस्थ्य व्यक्ति सम्पूर्ण राष्ट्र की पूँजी होती है। सामान्य वजन के व्यक्तियों को स्वस्थ्य नागरिक कहा जाता है। न्यून एवं अधिक वजन के व्यक्ति बीमारी से ज्यादा प्रभावित होते हैं।
Download
Pages:44-47
How to cite this article:
प्रतिभा द्विवेदी, डाॅ0 हीरा लाल शर्मा "सीधी जिले में पोषण स्तर एवं मानवमितीय का एक भौगोलिक अध्ययन". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 4, Issue 5, 2018, Pages 44-47
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

