ARCHIVES
VOL. 4, ISSUE 6 (2018)
डाॅ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम का छात्र सम्बन्धी दृष्टिकोण
Authors
मनोज जोशी
Abstract
डाॅ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम हमारे देश के महानतम् वैज्ञानिकों में से एक हैं। उनका जीवन संघर्षों के बीच पला, बड़ा एवं उन्नति के शिखर तक पहॅुचा। इन्हें भारत के ‘‘मिसाइल मैन’’ के नाम से भी जाना जाता है। हमारे देश के 11वें राष्ट्रपति के के रूप में भारत का प्रथम नागरिक होने का भी गौरव इन्हें प्राप्त हुआ। डाॅ0 कलाम भारत के सबसे प्रिय राजनेता थे। यह एक कुशल विचारक, लेखक, वैज्ञानिक, सफल राजनीतिज्ञ, व शिक्षक होने के साथ-साथ मृदुभाषी व सादगी से परिपूर्ण थे। छात्र के विकास में परिवार की भूमिका को अहम् बताते हुए डाॅ0 कलाम कहा करते थे कि ‘‘प्रथम गुरू माता होती है जो सही एवं गलत की पारखी होने के साथ-साथ सही एवं गलत को परखने का हुनर प्रदान करती है मैंने स्वयं माता जी द्वारा प्रदान की गयी शिक्षा के कारण ही जीवन में सफलताऐं अर्जित की हैं पिता जी का संघर्षमय जीवन ने मुझे जीवन में संघर्ष करने की शिक्षा प्रदान की। हम परिवार से जो भी शिक्षा अर्जित करते हैं वही हमारा वर्तमान और भविष्य का निर्धारण करती है।’’
Download
Pages:78-80
How to cite this article:
मनोज जोशी "डाॅ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम का छात्र सम्बन्धी दृष्टिकोण". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 4, Issue 6, 2018, Pages 78-80
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

