ARCHIVES
VOL. 6, ISSUE 4 (2020)
नदी अन्तराबन्धन तथा जल संरक्षण : भागलपुर तथा मुंगेर प्रमण्डल के संदर्भ में भौगोलिक अध्ययन
Authors
मनुजेन्द्र कुमार, संजय कुमार झा
Abstract
भागलपुर तथा मुंगेर प्रमण्डल सहित संपूर्ण बिहार सूखा, बाढ़, भौम जलस्तर में लगातार गिरावट एवं ग्र्रीष्मकाल में भीषण जल-संकट जैसे अनेक त्रासदियों से ग्रस्त एवं तवाह है। इन तमाम त्रासदियों से छुटकारा, नियंत्रण तथा मुक्ति पाने की दिशा में समाज सेवियों, नियोजकों, भूवैज्ञानिकों एवं बुद्धिजीवियों के द्वारा लगातार शोध, प्रयास एवं खोज किये जा रहे हैं। इसी दिशा में नदी अन्तराबन्धन परियोजना एक साहसिक प्रयास है। वास्तव में नदी अन्तराबन्धन परियोजना एक बड़े पैमाने पर प्रस्तावित सिविल इंजीनियरिंग परियोजना है, जिसका उद्देश्य नदियों को जलाश्यों और नहरों के माध्यम से आपस में जोड़ना है। इसके द्वारा क्षेत्र विशेष में न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बाढ़ एवं सुखाड़ से मुक्ति मिलेगी बल्कि जल परिवहन, पर्यटन, मनोरंजन, मत्स्यन, जल-जीवन का संरक्षण एवं भौम जल स्तर को कायम रखने में मदद मिलेगी। साथ ही सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी, स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर बढ़ेगें एवं क्षेत्रीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। हलांकि इसे क्रियान्वित करने में अनेक व्यवहारिक एवं तकनीकी व्यवधान आने की संभावना है जिन्हें उदारता एवं ईमानदारी पूर्वक धरातल पर उतारने की आवश्यकता है।
Download
Pages:51-53
How to cite this article:
मनुजेन्द्र कुमार, संजय कुमार झा "नदी अन्तराबन्धन तथा जल संरक्षण : भागलपुर तथा मुंगेर प्रमण्डल के संदर्भ में भौगोलिक अध्ययन". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 6, Issue 4, 2020, Pages 51-53
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

