Logo
International Journal of
Humanities and Social Science Research
ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 2 (2021)
उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के प्रसन्नता स्तर का उनकी शैक्षिक चिन्ता एवं निवास के संदर्भ में अध्ययन।
Authors
डाॅ. नीलम कुमारी, बृजपाल सिंह
Abstract
प्रसन्नता एक ऐसी अनुभूति है जिसका वर्णन हम शब्दों में नहीं कर सकते है यह केवल किसी की मुस्कान की अभिव्यक्ति से महसूस की जा सकती है। हर दिन हम ऐसे लोगो को देखते है और उनसे मिलते है जो बाहर से खुश दिखते है लेकिन अंदर से दुखी होते है। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में प्रसन्न रहना चाहता है और निरन्तर इसके लिए प्रयासरत भी रहता है। विद्यार्थी जीवन एक ऐसा जीवन है जिसमें व्यक्ति के ऊपर पारिवारिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियाॅ कम तथा शैक्षिक जीवन के प्रति उसकी जिम्मेदारियां अधिक होती है। इस जीवन में यदि वह प्रसन्न नहीं है तो इसका प्रभाव उसके निर्णयो एवं भावी जीवन पर भी अवश्य होगा। वर्तमान समय में विद्यार्थियों का जीवन, तनाव, अस्थिरता, कुण्ठा आदि से भरा हुआ है, जोकि उनके द्वारा अनुशासनहीनता, आक्रमकता आदि के रूप में परिलक्षित होता है। वर्तमान शोध में शोधार्थी ने उच्चतर माध्यमिक विद्यार्थियों के प्रसन्नता स्तर को जानने हेतु अध्ययन का चयन किया। अध्ययन का उददे्श्य उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के प्रसन्नता स्तर का उनके शैक्षिक चिन्ता एवं निवास के संदर्भ में अध्ययन करना है। अध्ययन हेतु सर्वेक्षण विधि का चयन किया गया है। न्यादर्श के रूप में यादृच्छिक प्रतिचयन विधि द्वारा अल्मोडा जनपद के 6 विकासखण्डों के अन्र्तगत 25 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से 546 ग्रामीण तथा 304 शहरी विद्यार्थियों का चयन किया गया है। प्रस्तुत प्रदत्तों के विश्लेषण हेतु मध्यमान, मानक विचलन, पिर्यसन सहसम्बंध एवं द्विमार्गीय प्रसरण विश्लेषण का प्रयोग किया गया है। निष्कर्ष में पाया गया कि उच्चतर माध्यमिक स्तर पर ग्रामीण तथा शहरी विद्यार्थियों की प्रसन्नता स्तर में कोई सार्थक अन्तर नहीं पाया गया है किन्तु निवास एवं शैक्षिक चिन्ता के मध्य अन्तः क्रिया के कारण प्रसन्नता स्तर में सार्थक अन्तर पाया गया है।
Download
Pages:59-62
How to cite this article:
डाॅ. नीलम कुमारी, बृजपाल सिंह "उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के प्रसन्नता स्तर का उनकी शैक्षिक चिन्ता एवं निवास के संदर्भ में अध्ययन। ". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 7, Issue 2, 2021, Pages 59-62
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.