ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 6 (2021)
कोविड-19 का उत्तराखंड पर्यटन पर प्रभाव
Authors
शिवानी धूलिया, रोहित सिंह नेगी
Abstract
उत्तराखंड में पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख आधार है। राज्य में पर्यटनआय का एक प्रमुख स्रोत है वही पलायन, बेरोजगारी जैसी समस्याओं के समाधान के लिए भी महत्वपूर्ण है। परंतु पिछले दो वर्षों में उत्तराखंड में पर्यटन विभाग कोरोना महामारी के कारण सबसे अधिक प्रभावित हुआ। उत्तराखंड वित्त विभाग ने अनुमान लगाया है कि राज्य को लॉकडाउन प्रतिबंध के कारण लगभग 7000 से 8000 करोड़ रुपए का राजस्व का नुकसान हुआ है। धार्मिक पर्यटन में मुख्य रूप से चार धाम यात्रा के साथ-साथ, साहसिक पर्यटन तथा इन पर्यटनो से संबंधित रोजगार ध्स्वरोजगार सृजन में स्पष्ट रूप से प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। रोजगार के मामलों में, होटल व्यवसाय से संबंधित 2.5 लाख लोगों ने अपने रोजगार को खोया है।कोरोना महामारी के कारण होटल मालिकों, सड़क किनारे ढाबा चलाने वाले, यात्राओं पर ले जाने वाले संचालकों तथा इससे संबंधित जुड़े हुए लोगों को भी अनेक प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ा है। प्रस्तुत अध्ययन में द्वितीय स्रोत से प्राप्त तथ्यों के आधार पर कोविड-19 का उत्तराखंड पर्यटन पर प्रभाव का विश्लेषण किया गया है। अंत में प्राप्त आंकड़ों के आधार पर निष्कर्षों को प्रस्तुत किया गया है।
Download
Pages:105-107
How to cite this article:
शिवानी धूलिया, रोहित सिंह नेगी "कोविड-19 का उत्तराखंड पर्यटन पर प्रभाव ". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 7, Issue 6, 2021, Pages 105-107
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

