ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 2 (2022)
मेरठ एवं बागपत जनपदों के ऐतिहासिक स्थलों में पर्यटन के विकास की सम्भावनाओं का अध्ययन
Authors
नवीनता रानी
Abstract
पर्यटन उद्योग बिना अधिक पूंजी लगाये, पर्यावरण को संतुलित रखकर आज राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में विदेशी मुद्रा अर्जन का एक महत्वपूर्ण माध्यम ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मैत्रीय एवं सद्भावना को भी सुदृढ़ करने का माध्यम बन चुका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ और बागपत जनपदों में प्रागैतिहासिक, रामायण एवं महाभारत कालीन युगों के राजनैतिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के अनेकांे अवशेष फैले हुये हैं, जहाँ पर्यटन की अपरम्पार सम्भावनाएँ विद्यमान हैं, लेकिन वहाँ आधारिक संरचनाओं, परिवहन सुविधाओं, पर्याप्त सूचना केन्द्रों, प्रशिक्षित एवं कुशल मार्गदर्शकों का अभाव जैसी अनेकों समस्याओं का शीघ्रातिशिघ्र निराकरण करने के लिए सशक्त योजनाओं के निर्माण और उनका सुनियोजित ढंग से क्रियान्वयन करने की नितान्त आवश्यकता है, जिससे अध्ययन क्षेत्र में पर्यटन के समस्त स्रोतों का समुचित विदोहन करके स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार की समभावनाओं तथा आर्थिक विकास के साथ-साथ इस क्षेत्र की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक धरोहरों की मौलिक विरासत को संरक्षित रखते हुए निश्चित रूप से विकसित पर्यटन क्षेत्र के रूप में यह राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर महत्व प्राप्त कर सकता है।
Download
Pages:5-10
How to cite this article:
नवीनता रानी "मेरठ एवं बागपत जनपदों के ऐतिहासिक स्थलों में पर्यटन के विकास की सम्भावनाओं का अध्ययन". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 8, Issue 2, 2022, Pages 5-10
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

