Logo
International Journal of
Humanities and Social Science Research
ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 2 (2022)
फर्रूखाबाद घराने की स्थापना, विकास और वादन शैली
Authors
शुभम वर्मा
Abstract
तबला वादन के इस ख्याति प्राप्त घराने को, पूरब का प्रथम घराना अर्थात ‘लखनऊ घराने’ की ही एक शाखा मानना चाहिए। इस घराने के संस्थापक फर्रूखाबाद गाँव के निवासी सुप्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद हाजी विलायत अली खाँ साहब थे। उस्ताद हाजी साहब फर्रूखाबाद घराने के संस्थापक एवं प्रथम वादक रहे है। इसके पश्चात् फर्रूखाबाद घराने का विकास हाजी साहब की परम्परा में उनके शिष्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हाजी साहब को दहेज में जो गतें प्राप्त हुई वह सबसे बड़ा फर्रूखाबाद घराने के विकास का कारण था। फर्रूखाबाद घराना खुला बाज की श्रेणी में आता है। पं0 विजय शंकर मिश्र के मतानुसार फर्रूखाबाद घराना की वादन शैली दिल्ली व लखनऊ घरानों की शैलियों का मिश्रण है जिसे ‘मणिकंचन संयोग’ कहा गया। मुख्य शब्द-गत, चलन, रौ, पेशकार आदि।
Download
Pages:58-59
How to cite this article:
शुभम वर्मा "फर्रूखाबाद घराने की स्थापना, विकास और वादन शैली". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 8, Issue 2, 2022, Pages 58-59
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.