Logo
International Journal of
Humanities and Social Science Research
ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 3 (2022)
कार्यरत और अकार्यरत माताओं की बालिकाओं के आकांक्षा स्तर एवं शैक्षिक उपलब्धि का अध्ययन
Authors
श्याम सुन्दर कुशवाहा
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र में इस विषय पर अध्ययन किया गया है कि कार्यरत मातायें जब कार्य पर चली जाती हैं तब उनकी बालिकाओं के आकांक्षा स्तर एवं शैक्षिक उपलब्धि पर क्या प्रभाव पड़ता है? न्यादर्श हेतु आगरा शहर के कई माध्यमिक विद्यालयों से 150 कार्यरत एवं 150 अकार्यरत माताओं की बालिकाओं का चयन उद्देश्यपूर्ण न्यादर्श विधि से किया गया। आकांक्षा स्तर के मापन के लिए डॉ0 एम० ए० शाह एवं डॉ0 महेश मार्गव द्वारा निर्मित आकांक्षा स्तर मापनी का प्रयोग किया गया तथा शैक्षिक उपलब्धि के मापन के लिए कक्षा 10 के प्राप्तांकों को लिया गया। संकलित प्रदत्तों के विश्लेषण हेतु टी-परीक्षण एवं सह-सम्बन्ध गुणांक का प्रयोग किया गया है। परिणाम दर्शाते हैं कि कार्यरत व अकार्यरत माताओं के बालिकाओं की आकांक्षा स्तर में सार्थक अन्तर है जबकि शैक्षिक उपलब्धि में कोई सार्थक अन्तर नहीं है।
Download
Pages:68-70
How to cite this article:
श्याम सुन्दर कुशवाहा "कार्यरत और अकार्यरत माताओं की बालिकाओं के आकांक्षा स्तर एवं शैक्षिक उपलब्धि का अध्ययन". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 8, Issue 3, 2022, Pages 68-70
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.