ARCHIVES
VOL. 9, ISSUE 2 (2023)
औपनिवेशिक काल में ईस्ट इंडिया कंपनी के अंतर्गत भारत में शैक्षिक विकास
Authors
गौरव सिंह
Abstract
इस आलेख के माध्यम से औपनिवेशिक काल में ईस्ट इंडिया कंपनी के अंतर्गत हुए शैक्षिक विकास का विश्लेषण किया गया है। शिक्षा का उपयोग औपनिवेशिक व्यवस्था में शासन की वैधता स्थापित करने तथा आर्थिक हित को पूरा करने के लिए किया जाता रहा। प्रारंभिक वर्षों में ईस्ट इंडिया कंपनी एक विशुद्ध व्यापारिक कंपनी थी जिसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लाभ कमाना था तथा देश में शिक्षा को प्रोत्साहित करने में कंपनी की कोई रुचि नहीं थी। भारतीय शिक्षा के इतिहास को मुख्यतः निम्नलिखित खंडों में विभाजित किया जा सकता है- वैदिक काल, बुद्ध काल, मुस्लिम काल, ब्रिटिश काल और स्वतन्त्रोत्तर काल। स्वतंत्रता के पश्चात भारत की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा क्षेत्र में अनेक परिवर्तन किए गए।
Download
Pages:60-62
How to cite this article:
गौरव सिंह "औपनिवेशिक काल में ईस्ट इंडिया कंपनी के अंतर्गत भारत में शैक्षिक विकास". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 9, Issue 2, 2023, Pages 60-62
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

