Logo
International Journal of
Humanities and Social Science Research
ARCHIVES
VOL. 9, ISSUE 3 (2023)
उत्तराखण्ड में पर्यटन उद्योग की स्थिति तथा राज्य में पर्यटन विकास के समक्ष चुनौतियां
Authors
डॉ. पूजा कुकरेती
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र में उत्तराखण्ड में पर्यटन उद्योग की स्थिति तथा इसके समक्ष चुनौतियों का अध्ययन किया गया है। अध्ययन के लिए शोधार्थिनी द्वारा साहित्यिक अभिलेखों की समीक्षा को आधार बनाया है। आंकड़ों के विश्लेषण के पश्चात् निष्कर्ष स्वरूप पाया गया, कि उत्तराखण्ड में पर्यटन एक उद्योग की भांति विकसित होने की ओर अग्रसर है, तथा यहॉ पर्यटन के विभिन्न स्वरूपों के विकास की प्रबल सम्भावनाएं हैं। राज्य में पर्यटन विकास के लिए व्यय में बढोतरी हो रही है, साथ ही पर्यटन सेवाओं जैंसे परिवहन, आवास, संचार तथा सूचना आदि सेवाओं के नियोजन, व्यवस्था तथा कुशल संचालन के लिए अनेक प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में वर्ष दर वर्ष देशी तथा विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है, परन्तु साथ ही राज्य में पर्यटन विकास के मार्ग में बाधा के रूप में राज्य के पर्वतीय स्वरूप, कमजोर आर्थिकी, अवस्थापनात्मक तथा प्रचार सेवाओं का अविकसित होना आदि चुनौतियां भी उपस्थित हैं।
Download
Pages:51-55
How to cite this article:
डॉ. पूजा कुकरेती "उत्तराखण्ड में पर्यटन उद्योग की स्थिति तथा राज्य में पर्यटन विकास के समक्ष चुनौतियां". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 9, Issue 3, 2023, Pages 51-55
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.