Logo
International Journal of
Humanities and Social Science Research
ARCHIVES
VOL. 9, ISSUE 4 (2023)
अंतर्राश्ट्रीय राजनीति और पर्यावरणः एक अध्ययन
Authors
पवन कुमार
Abstract
ईक्कीसवीं शताब्दी के पहले से राजनीतिक नेताओं, सरकारी अफसरों, वैज्ञानिकों, उद्योगपत्तियों तथा विश्व की सभ्य सम्पूर्ण पीढ़ी के लिए ‘पर्यावरण की सुरक्षा की आवश्यकता को पूर्णतया वैद्य रूप में एक चरम महत्त्व का अन्तर्राष्ट्रीय तौर पर एक अहम मुद्दा रहा है। पर्यावरण की सुरक्षा की आवश्यकता को पूर्णतया वैद्य रूप में एक चरम महत्त्व का अन्तर्राष्ट्रीय उद्देश्य कहा जा सकता है। आज पर्यावरण की सुरक्षा को सभी सभ्य राज्यों की सांझी सम्पति तथा सोच के रूप में स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसी कारण आधुनिक समय में विश्व स्तरीय तथा सामूहिक प्रयासों के द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा करना, एक प्रमुख कार्य-क्षेत्र बन चुका है। पर्यावरणवाद कोई स्वायत्त सिद्धांत नहीं है। यह अन्तर्विरोधों से घिरा है।
यह एक विचारधारात्मक आंदोलन है जो पश्चिमी राजनीति में 1970 के दशक में उभरा और धीरे-धीरे सम्पूर्ण विश्व में फैला। पर्यावरणवाद ‘जीवन की गुणवत्ता’ को ‘आर्थिक समृद्धि’ से ज्यादा ऊँचा स्थान देता है और प्राकृतिक संसाधनों, प्राकृतिक सौंदर्य, वातावरण की स्वच्छता तथा नगरों एवं उपनगरों के स्वरूप को कायम रखने पर बल देता है। इन सब उद्देश्यों को यह राजनीतिक कार्यक्रमों के मुद्दे बनाता है और इनके लिए उपयुक्त नीतियाँ और कायदे-कानून बनाने के लिए सरकारों पर दबाव डालता है। पर्यावरणवादी विश्व राजनीति के मौजूदा राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, मानकीय सरंचनाओं के ढांचे को स्वीकारते हैं तथा उन सरंचनाओं के अंतर्गत पर्यावरणीय समस्याओं का सुधार/निदान की तलाश करते हैं।

Download
Pages:34-35
How to cite this article:
पवन कुमार "अंतर्राश्ट्रीय राजनीति और पर्यावरणः एक अध्ययन". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 9, Issue 4, 2023, Pages 34-35
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.