ARCHIVES
VOL. 9, ISSUE 5 (2023)
अन्तर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र एवं अन्तर्राष्ट्रीय व्यापारः एक आलोचनात्मक अध्ययन
Authors
सरिता
Abstract
अर्थषास्त्र जीवन के साधारण व्यवसाय में मानव जाति का अध्ययन है, इसमें व्यक्तिगत व सामाजिक क्रियाओं के उस भाग की जांच की जाती है जिसका भौतिक सुख के साधनों की प्राप्ति और उसके उपभोग से घनिष्ठ संबंध है। इस प्रकार अर्थषास्त्र मानव की उन दैनिक क्रियाओं के अध्ययन से संबंधित है जिसका प्रत्यक्ष संबंध जीविकोपार्जन से है। ये क्रियाएँ अनेक प्रकार की हैं जिनका संबंध सामान्य रूप से राष्ट्रीय उत्पाद के उपभोग, उत्पादन, विनिमय एवं वितरण की समस्याओं से है जैसा कि नाम से ही प्रकट है- अंतराष्ट्रीय अर्थषास्त्र, अंतराष्ट्रीय पहलुओं की आर्थिक क्रियाओं में रूचि रखने वाले राष्ट्रों के मध्य आर्थिक संबंधों के अध्ययन से संबंधित है। अंतराष्ट्रीय व्यापार को स्वतंत्र या प्रभुतासम्पन्न राज्य या देषों के बीच वस्तुओं और सेवाओं के विनिमय के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। ज्ञान की एक अलग शाखा के रूप में अंतराष्ट्रीय अर्थषास्त्र को अनेक कार्य सम्पन्न करने होते हैं। अंतराष्ट्रीय अर्थषास्त्र का कार्य विषेषकर अल्पविकसित देषों की समस्याओं के संदर्भ में बड़ी समकालीन अंतराष्ट्रीय आर्थिक समस्याओं का अध्ययन भी है। फलतः गाट ;ळ।ज्ज्द्धए अंकटाड़ ;न्छब्ज्।क्द्ध का अध्ययन अल्पविकसित देषों के व्यापार तथा विकास की समस्याओं के संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण समझा जा सकता है।
Download
Pages:10-11
How to cite this article:
सरिता "अन्तर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र एवं अन्तर्राष्ट्रीय व्यापारः एक आलोचनात्मक अध्ययन". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 9, Issue 5, 2023, Pages 10-11
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

