ARCHIVES
VOL. 9, ISSUE 5 (2023)
भारत में प्राथमिक शिक्षा का एक परिदृश्य
Authors
रानू शर्मा, जनार्दन गुप्ता
Abstract
हमारे देश भारत में आज प्राथमिक शिक्षा की क्या स्थिति है, इसमें क्या दोष आ गये है सरकार की ओर से इसमें गुणात्मक सुधार हेतु क्या-क्या याजेनाऐं चलाई जा रहीं है, विद्यालय में भौतिक सुविधाओं की क्या उपलब्धता है। कक्षा-कक्ष शिक्षण-अधिगम में क्या गुणात्मकता लाई जा सकती है। प्रस्तुत शोध आलेख मंे शोधार्थिनी ने इन्हीं प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा की है। शिक्षा से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। शिक्षा एक ऐसी नींव है जिस पर हमारा जीवन रूपी महल खड़ा होता है वर्तमान समय में मूल्य आधारित शिक्षा पर सबसे अधिक बल दिया जा रहा है। विद्यार्थी जीवन बड़ा ही कोमल होता है वह ऐसा संगीत होता है जिसकी धुन आगे चलकर एक अनुठा संगीत बन जाती है। वर्तमान समय में देश की आर्थिक समृद्धि में मानवीय क्षमताऐं एवं योग्यताओं को महत्व दिया जाता है। इन मानवीय क्षमताओं और योग्यताओं को सुधारने का कार्य शिक्षा की सहायता से किया जाता है। वर्तमान समय में योग्य अध्यापकों एवं शिक्षण अधिगम की उपयुक्त व्यवस्था का होना अति आवश्यक है।
भारत के लोगो में शिक्षित होनेे की चाहत आजादी से पहले से ही रही है। शिक्षा को क्षमताओं में अभिवृद्धि स्वतन्त्रता का विस्तार हर तरह के भेदभाव-शोषण के प्रतिकार करने का उपकरण माना जाता है। शिक्षा की निरपेक्ष उपयोगिता के कारण उसे मानव अधिकारों में सम्मित किया जाता है। परन्तु समान रूप से महत्वपूर्ण शिक्षा की उपकरणात्मक उपयोगिता है इसी वज से विकास की वैकल्पिक अवधारणा जो मानव विकास के रूप में जानी जाती है, में शिक्षा एक महत्वपूर्ण घटक है। वास्तव में शिक्षा समाज का एक भाग है। आज आर्थिक समृद्धि के मूल में प्राकृतिक संसाधनों के स्थान पर मानवीय क्षमताओं एवं योग्यताओं ने जगह ले ली है। मानवीय क्षमताओं में सुधार परिष्करण की प्रक्रिया निःसन्देह विद्यालयों से हो कर गुजरती है परन्तु यदि विद्यालयों में शिक्षकों तथा शिक्षण-अधिगम की उपयुक्त व्यवस्थाओं की कमी है। तो विद्यालयों में योग्य एवं मूल्यवान प्रतिभाओं का सृजन सम्भव नही हो सकता है। प्रश्नों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत आलख्ेा में यह दर्शाने का प्रयास किया गया है कि प्राथमिक शिक्षा में आधुनिक परिवर्तन कैसे हो।
Download
Pages:16-18
How to cite this article:
रानू शर्मा, जनार्दन गुप्ता "भारत में प्राथमिक शिक्षा का एक परिदृश्य". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 9, Issue 5, 2023, Pages 16-18
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

