ARCHIVES
VOL. 10, ISSUE 4 (2024)
मानव सुरक्षा की अवधारणाः विकास, पारंपरिक सुरक्षा और समग्र दृष्टिकोण का विश्लेषण
Authors
Dr. Akhilesh Tripathi, Ravi Mishra
Abstract
इस शोध पत्र का उद्देश्य मानव सुरक्षा की अवधारणा का विश्लेषण और इसके विभिन्न घटकों का अध्ययन करना है। 1994 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की रिपोर्ट में प्रस्तुत इस अवधारणा ने सुरक्षा और विकास की पारंपरिक धारणाओं को चुनौती दी। मानव सुरक्षा में आर्थिक, खाद्य, स्वास्थ्य, पर्यावरण, व्यक्तिगत, समुदाय और राजनीतिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण घटक शामिल हैं। यह दृष्टिकोण पारंपरिक राज्य सुरक्षा के साथ सहजीवन स्थापित करता है और समग्र विकास को प्राथमिकता देता है। मानव सुरक्षा और मानव विकास के बीच गहरा संबंध है, जो लोगों की बुनियादी आवश्यकताओं और अधिकारों की पूर्ति पर जोर देता है। इस शोध पत्र में विकास और सुरक्षा के आपसी संबंधों, ष्भय से मुक्तिष् और ष्अभाव से मुक्तिष् के दृष्टिकोण की तुलना, और सुरक्षा की व्यापक परिभाषा के महत्व पर प्रकाश डाला गया है।
Download
Pages:53-55
How to cite this article:
Dr. Akhilesh Tripathi, Ravi Mishra "मानव सुरक्षा की अवधारणाः विकास, पारंपरिक सुरक्षा और समग्र दृष्टिकोण का विश्लेषण". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 10, Issue 4, 2024, Pages 53-55
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

