ARCHIVES
VOL. 10, ISSUE 5 (2024)
स्नातक विद्यार्थियों पर सोशल मीडिया का प्रभाव: महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के संदर्भ
Authors
उमेश कुमार राम
Abstract
आधुनिकता के इस युग में मानव विभिन्न प्रकार के आधुनिक उपकरणों का उपयोग करता है। मानव अब इतना प्रगति कर लिया है, की वह अपने हाथ में पकड़े छोटे से उपकरण मोबाईल फोन से बहुत सारे काम कर सकता है जैसे किसी को संदेश भेजना हो या बिजली का बिल यात्रा की टिकट। फोन आजकल मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है, उसी तरह आधुनिक उपकरण फोन, कंप्यूटर में उपलब्ध सोशल मिडिया भी मानव की जीवन का हिस्सा बन गया है। सोशल मीडिया का उपयोग लोग व्यक्तिगत जानकारी को साझा करने के लिए, नए दोस्त बनाने के लिए, मनोरंजन के लिए तथा दोस्तों और परिवार के साथ जुड़े रहने के लिए करते है। साथ ही सोशल मिडिया संदेश भेजने का उत्तम साधन है। सामान्य तौर पर सोशल मीडिया साइट व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर ,और लिंकडइन आदि हैं। कई बार इस चका चौंध भरे साइट पर लंबे समय तक समय बिताने से छात्रों की अकादमिक स्थिति प्रभावित होता है। सोशल मीडिया में गलत जानकारी परोसी जाती है, जिसके कारण सामाजिक संतुलन बिगड़ जाता है। समाज में सोशल मिडिया का प्रयोग सकारात्मक कार्यक्रम के लिए भी किया जाता है। जैसे जागरूकता फैलाने के लिए, आपदा जैसे असामान्य स्थिति में सूचना प्रसारण के लिए। कॉविड-19 महामारी की जानकारी भी लोगों के पास सोशल मीडिया के जरिए पहुंची, साथ ही मास्क लगाना, हाथों को सेनीटाइज करना और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी जागरूकता सोशल मीडिया द्वारा फैलाया गया था। प्रस्तुत अध्ययन महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के स्नातक के विद्यार्थियों से प्राप्त सूचना पर आधारित है।
Download
Pages:26-31
How to cite this article:
उमेश कुमार राम "स्नातक विद्यार्थियों पर सोशल मीडिया का प्रभाव: महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के संदर्भ". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 10, Issue 5, 2024, Pages 26-31
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

