Logo
International Journal of
Humanities and Social Science Research
ARCHIVES
VOL. 11, ISSUE 1 (2025)
पश्चिमी राजस्थान में जाट समुदाय में राजनीतिक चेतना
Authors
प्रकाश चौधरी
Abstract
पश्चिमी राजस्थान में जाट समुदाय की राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति एक महत्वपूर्ण सामाजिक-विज्ञानिक अध्ययन का विषय है। यह समुदाय न केवल अपनी कृषि पर आधारित जीवनशैली के लिए जाना जाता है, बल्कि राजनीतिक क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भागीदारी ने उन्हें समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है।पश्चिमी राजस्थान में जाट समुदाय की उत्पत्ति और विकास का इतिहास समृद्ध और विविधतापूर्ण है। यह क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से कई साम्राज्यों और राजवंशों का केंद्र रहा है, जिन्होंने यहाँ के सामाजिक ढांचे पर गहरा प्रभाव डाला है। प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास जाट में समुदाय की उत्पत्ति पर विभिन्न सिद्धांत प्रचलित हैं। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि जाटों का संबंध आर्यों से है, जो प्राचीन काल में भारत में आए थे। अन्य सिद्धांतों के अनुसार, जाट एक स्थानीय जातीय समूह हैं जिन्होंने समय के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक विकास किया है1 मध्यकाल में, विशेष रूप से मुगल काल में, जाटों ने अपनी स्वतंत्रता के लिए कई संघर्ष किए। महाराणा सूरजमल जैसे प्रमुख नेताओं ने मुगलों के खिलाफ विद्रोह किया और अपनी स्वतंत्र रियासतें स्थापित कीं। इस संघर्ष ने जाट समुदाय को एकजुट किया और उनकी सामाजिक संरचना को मजबूत किया2 ब्रिटिश शासन के दौरान, जाट समुदाय ने राजनीतिक जागरूकता विकसित की। इस अवधि में जाट महासभा जैसे संगठनों की स्थापना हुई, जिन्होंने राजनीतिक संगठन को बढ़ावा दिया और सामाजिक सुधारों के लिए कार्य किया। ब्रिटिश नीति के खिलाफ जाटों ने कई आंदोलनों में भाग लिया, जिससे उनकी राजनीतिक सक्रियता में वृद्धि हुई3 पश्चिमी राजस्थान में जाट समुदाय की राजनीतिक सक्रियता उनकी सामाजिक संरचना और ऐतिहासिक संघर्षों से प्रेरित है। यह समुदाय राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और कई प्रमुख राजनीतिक पदों पर आसीन है।
Download
Pages:28-30
How to cite this article:
प्रकाश चौधरी "पश्चिमी राजस्थान में जाट समुदाय में राजनीतिक चेतना". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 11, Issue 1, 2025, Pages 28-30
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.