Logo
International Journal of
Humanities and Social Science Research
ARCHIVES
VOL. 11, ISSUE 5 (2025)
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की ऐतिहासिक भूमिका: मूल्यांकन एवं विश्लेषण
Authors
सर्वेश कुमार पांडेय
Abstract
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भागीदारी अनन्य थी, जिन्होंने साहस, प्रतिबद्धता और बलिदान की मिसाल कायम की। उनके योगदान के बिना स्वतंत्रता की कहानी अधूरी है। महिलाओं ने राजनीतिक आंदोलनों में न सिर्फ हिस्सा लिया, बल्कि नेतृत्व भी प्रदान किया। सरोजिनी नायडू, रानी लक्ष्मीबाई, मांटिगिनी हाजरा और अरुणा आसफ अली जैसी हस्तियों ने आंदोलनों का नेतृत्व किया और स्वाधीनता के सपने को वास्तविकता में बदला। उन्होंने असहयोग, सविनय अवज्ञा, भारत छोड़ो और नमक सत्याग्रह जैसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाई। महिला संगठन जैसे अखिल भारतीय महिला सम्मेलन (।प्ॅब्) और महिला भारतीय संघ (ॅप्।) ने इन प्रयासों को संगठित और व्यापक रूप दिया। सामाजिक सुधार के क्षेत्र में, महिलाओं ने विधवा पुनर्विवाह, बाल विवाह, उन्नयन और शिक्षा जैसे आंदोलनों का नेतृत्व किया। इस नेतृत्व ने समाज में बदलाव लाने की दिशा में मील के पत्थर साबित हुए। महिलाओं की इस सक्रियता ने समाज में नई चेतना को जन्म दिया, जिससे सामाजिक बदलाव के साथ ही राजनीतिक सशक्तिकरण के अवसर भी बढ़े। स्वतंत्रता के बाद, इन महिलाओं ने राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में नेतृत्व की भूमिकाएँ निभाई। उन्होंने संविधान-संबंधित कानून और नीतियों के माध्यम से लैंगिक समानता का मार्ग प्रशस्त किया। आज का भारत भी इन महिलाओं के संघर्ष का परिणाम है। उनके बलिदान और साहस ने न केवल आजादी दिलाई, बल्कि समाज में समानता, लचीलापन और महिला सशक्तिकरण के नए अध्याय की शुरुआत की। उनकी विरासत आज भी प्रेरणादायक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श प्रस्तुत करती है। उनका योगदान मूल रूप से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक मजबूत स्तंभ है, जिसने समाज-सुधार और समानता का मार्ग सुनिश्चित किया।
Download
Pages:147-150
How to cite this article:
सर्वेश कुमार पांडेय "भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की ऐतिहासिक भूमिका: मूल्यांकन एवं विश्लेषण". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 11, Issue 5, 2025, Pages 147-150
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.