Logo
International Journal of
Humanities and Social Science Research
ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 1 (2026)
बिहार में प्रमुख सब्जियों के आर्थिक विश्लेषण का अध्ययन
Authors
अमलेन्दु कुमार, परांजल कनौजिया
Abstract
बिहार में अनुकूल मौसम के कारण सालों भर विभिन्न तरह के सब्जियों उत्पादन होता है। सभी उत्पादित सब्जियों में सिर्फ पाँच सब्जियों का कुल बोये गये क्षेत्र में 58.50 प्रतिशत का योगदान है। अध्ययन में उपयोग किये गये आंकड़ा मुजफ्फरपुर जिले के किसानों से व्यवस्थित पुछताछ के आधार दर्शाया गया है। अध्ययन में आय एवं व्यय का आकलन से पता चलता है कि प्रति क्विंटल उत्पादन लागत टमाटर में 318.83 रूपये, बैगन में 433.80 रूपये, फुलगोभी में 541.01 रूपये, आलु में 887.81 रूपये एवं हरी मिर्च में 1999.05 रूपये है जबकि शुद्ध आय प्रति क्विंटल टमाटर से 296.16 रूपये, बैगन से 441.19 रूपये, फुलगोभी से 273.99 रूपये, आलु से 367.18 रूपये एवं हरी मिर्च से 2450.95 रूपये है। इससे स्पष्ट होता है कि पाँचो मूख्य सब्जियों के उत्पादन से अच्छी आय प्राप्त होती है। अगर किसानो को सही तरह से सब्जी उत्पादन के लिये प्रोत्साहित किया जाये साथ में वैज्ञानिक पद्धति का ज्ञान प्रसारित किया जाये तो आमदनी को और भी बढ़ाया जा सकता है। जैसा कि हम सभी जानते है कि बिहार में खेतों के जोत का आकार बहुत लघु एवं सीमांत है साथ में आर्थिक अभाव भी है जिसके चलते किसान चाहते हुये भी अधिक उपज प्राप्त नही कर पाते हैं। बाजार के आभाव में मुख्य उत्पादन अवधि में सब्जियों का मेहनताना तक भी प्राप्त नही हो पाता है जिसके कारण किसान दूसरे फसलों की खेती की ओर स्थानांतरित हो जाते हैं। सब्जी की खेती को स्थायित्व प्रदान करने हेतु दो पंचायतो के बीच एक सब्जी मंडी स्थापित करना एवं अधिक से अधिक किसान उत्पादक संगठन/किसान उत्पादन कंपनी को सरकार के द्वारा प्रचलित एवं प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है जिससे किसानो को आर्थिक लाभ के साथ साथ उनका जीवन संचालन में भी सुधार लाया जा सके।
Download
Pages:268-272
How to cite this article:
अमलेन्दु कुमार, परांजल कनौजिया "बिहार में प्रमुख सब्जियों के आर्थिक विश्लेषण का अध्ययन". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 12, Issue 1, 2026, Pages 268-272
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.