Logo
International Journal of
Humanities and Social Science Research
ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 2 (2026)
माइंडफुलनेस मेडिटेशन का चिंता और अवसाद पर प्रभाव: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन
Authors
रेखा गोस्वामी
Abstract
वर्तमान समय में चिंता (Anxiety) और अवसाद (Depression) जैसे मानसिक विकारों की व्यापकता अत्यधिक बढ़ गई है। आधुनिक जीवनशैली, कार्यभार, सामाजिक दबाव तथा भावनात्मक असंतुलन इन मानसिक रोगों के मुख्य कारण बनते जा रहे हैं। इन समस्याओं के समाधान हेतु माइंडफुलनेस मेडिटेशन (Mindfulness Meditation) एक प्रभावी एवं वैकल्पिक उपचार पद्धति के रूप में उभर रहा है। माइंडफुलनेस का तात्पर्य है कृ वर्तमान क्षण में पूर्ण जागरूकता के साथ बिना किसी पूर्वग्रह के उपस्थित रहना।
इस शोध में माइंडफुलनेस मेडिटेशन के नियमित अभ्यास का चिंता और अवसाद पर प्रभाव का विश्लेषण किया गया है। विभिन्न नैदानिक अध्ययनों, मानसिक स्वास्थ्य परीक्षणों एवं प्रतिभागियों पर किए गए प्रयोगों के माध्यम से यह ज्ञात हुआ कि माइंडफुलनेस मेडिटेशन तनाव को कम करता है, नकारात्मक विचारों को नियंत्रित करता है और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देता है। यह विधि न्यूरोप्लास्टिसिटी को प्रोत्साहित करती है और मस्तिष्क के एमिगडाला तथा प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स जैसे क्षेत्रों की कार्यप्रणाली में सुधार करती है।
माइंडफुलनेस मेडिटेशन चिंता एवं अवसाद की तीव्रता को घटाने में सहायक है और दीर्घकालिक मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में एक प्रभावशाली साधन सिद्ध हो सकता है। इस पद्धति को चिकित्सा और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में पूरक उपचार के रूप में सम्मिलित किया जा सकता है।

Download
Pages:12-13
How to cite this article:
रेखा गोस्वामी "माइंडफुलनेस मेडिटेशन का चिंता और अवसाद पर प्रभाव: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 12, Issue 2, 2026, Pages 12-13
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.