Logo
International Journal of
Humanities and Social Science Research
ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 2 (2026)
मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि एवं द्वारिकाधीश मंदिर की स्थापत्य कला एक ऐतिहासिक एवं तुलनात्मक अध्ययन
Authors
नरेन्द्र कुमार, यूसुफ अली
Abstract
मथुरा, भारत के सप्तपुरियों में से एक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण नगरी है। यह नगरी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली होने के कारण वैष्णव धर्मावलंबियों का प्रमुख तीर्थस्थल है। इस शोध-लेख का उद्देश्य मथुरा के दो प्रतिष्ठित मंदिरों श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर एवं द्वारकाधीश मंदिर की स्थापत्य कला का ऐतिहासिक एवं तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत करना है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर का ऐतिहासिक महत्व प्राचीन काल से जुड़ा है, जबकि द्वारकाधीश मंदिर 1814 ई. में निर्मित राजस्थानी-हवेली शैली का उत्कृष्ट उदाहरण है। शोध पद्धति में ऐतिहासिक एवं तुलनात्मक विश्लेषण विधियों का प्रयोग किया गया है, जिसमें प्राथमिक एवं द्वितीयक स्रोतों अभिलेख, पुरातात्त्विक साक्ष्य, साहित्यिक स्रोत एवं यात्रा-वृत्तांत का उपयोग किया गया है। प्रमुख निष्कर्षों में दोनों मंदिरों की स्थापत्य शैली, ऐतिहासिक विकास क्रम, धार्मिक कार्य एवं ब्रज संस्कृति में उनके योगदान को रेखांकित किया गया है। दोनों मंदिर मथुरा की सांस्कृतिक विरासत के अभिन्न अंग हैं, जिनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।
Download
Pages:313-316
How to cite this article:
नरेन्द्र कुमार, यूसुफ अली "मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि एवं द्वारिकाधीश मंदिर की स्थापत्य कला एक ऐतिहासिक एवं तुलनात्मक अध्ययन". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 12, Issue 2, 2026, Pages 313-316
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.