Logo
International Journal of
Humanities and Social Science Research
ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 2 (2026)
गरियाबंद जिले की अनुसूचित जाति बालिकाओं के शिक्षा स्तर का अध्ययन
Authors
डेमेश्वरी लहरे, डॉ. के एन गजपाल
Abstract
शिक्षा किसी भी समाज के विकास का प्रमुख आधार है। अनुसूचित जाति वर्ग भारतीय समाज का एक महत्वपूर्ण किन्तु सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से पिछड़ा वर्ग है। विशेष रूप से अनुसूचित जाति बालिकाएँ अनेक सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक समस्याओं का सामना करती हैं। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य गरियाबंद जिले की अनुसूचित जाति बालिकाओं के शिक्षा स्तर, शैक्षिक उपलब्धि, सामाजिक एवं आर्थिक कारकों तथा शिक्षा में आने वाली बाधाओं का अध्ययन करना है। अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। गरियाबंद जिले के पाँच गाँवों से कुल 100 अनुसूचित जाति बालिकाओं का चयन किया गया। तथ्य संकलन हेतु प्रश्नावली का उपयोग किया गया तथा आँकड़ों का विश्लेषण प्रतिशत एवं काई-वर्ग (Chi-Square) विधि द्वारा किया गया। अध्ययन में पाया गया कि अनुसूचित जाति बालिकाओं का शिक्षा स्तर पूर्णतः संतोषजनक नहीं है तथा आर्थिक एवं सामाजिक कारक उनकी शिक्षा को प्रभावित करते हैं। अध्ययन के आधार पर विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए गए हैं।
Download
Pages:380-384
How to cite this article:
डेमेश्वरी लहरे, डॉ. के एन गजपाल "गरियाबंद जिले की अनुसूचित जाति बालिकाओं के शिक्षा स्तर का अध्ययन". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 12, Issue 2, 2026, Pages 380-384
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.