ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 3 (2026)
शीर्षक माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर योग के प्रभाव का अध्ययन
Authors
अंकिता टिकरिहा, डॉ. गुंजन शर्मा
Abstract
वर्तमान समय में विद्यार्थियों के जीवन में तनाव, चिंता, प्रतिस्पर्धा तथा शैक्षिक दबाव निरंतर बढ़ रहे हैं, जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। योग भारतीय संस्कृति की एक प्राचीन वैज्ञानिक पद्धति है, जो शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में सहायक है। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर योग के प्रभाव का अध्ययन करना है। अध्ययन में 100 विद्यार्थियों को न्यादर्श के रूप में चयनित किया गया। आंकड़ों के विश्लेषण हेतु माध्य, मानक विचलन एवं ज-परीक्षण का प्रयोग किया गया। अध्ययन से ज्ञात हुआ कि योग का विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है तथा योग का नियमित अभ्यास तनाव को कम कर आत्मविश्वास एवं एकाग्रता में वृद्धि करता है।
Download
Pages:9-12
How to cite this article:
अंकिता टिकरिहा, डॉ. गुंजन शर्मा "शीर्षक माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर योग के प्रभाव का अध्ययन". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 12, Issue 3, 2026, Pages 9-12
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

