ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 3 (2026)
भारतीय दलीय व्यवस्था की विशेषताएँ: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन
Authors
सतीश कुमार पाठक, डॉ मनोज कुमार चौरसिया
Abstract
भारतीय दलीय व्यवस्था भारतीय लोकतांत्रिक शासन प्रणाली का एक प्रमुख आधार है। प्रस्तुत अध्ययन में भारतीय दलीय व्यवस्था की प्रमुख विशेषताओं का वर्णनात्मक एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि भारत में बहुदलीय व्यवस्था के कारण विभिन्न सामाजिक, क्षेत्रीय तथा राजनीतिक समूहों को प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है, किंतु इसके साथ राजनीतिक दलों में विभाजन, आंतरिक लोकतंत्र का अभाव, वैचारिक अस्पष्टता, व्यक्तित्व-आधारित राजनीति, क्षेत्रीय दलों का बढ़ता प्रभाव, गुटबंदी, दल-बदल, वंशानुगत नेतृत्व तथा राजनीति के अपराधीकरण जैसी प्रवृत्तियाँ भी विकसित हुई हैं। इन प्रवृत्तियों ने लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व को व्यापक बनाया है, परंतु राजनीतिक स्थिरता, सुशासन, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के समक्ष अनेक चुनौतियाँ भी उत्पन्न की हैं। अध्ययन का निष्कर्ष है कि भारतीय लोकतंत्र को अधिक सुदृढ़ एवं उत्तरदायी बनाने के लिए राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र, वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक पारदर्शिता तथा नैतिक राजनीतिक संस्कृति को प्रोत्साहित करना आवश्यक है।
Download
Pages:149-152
How to cite this article:
सतीश कुमार पाठक, डॉ मनोज कुमार चौरसिया "भारतीय दलीय व्यवस्था की विशेषताएँ: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 12, Issue 3, 2026, Pages 149-152
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

