ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 3 (2026)
महिला उपभोक्ताओं के क्रय व्यवहार पर ई-कॉमर्स और डिजिटल प्रौद्योगिकी का प्रभाव: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन
Authors
अरविंद कुमार, डॉ. अर्चना गुप्ता
Abstract
प्रस्तुत अध्ययन में महिला उपभोक्ताओं के क्रय व्यवहार पर ई-कॉमर्स और डिजिटल प्रौद्योगिकी के प्रभाव का विश्लेषण किया गया है साथ ही महिला उपभोक्ता से संबंधित अन्य पहलू जैसे आय, आयु ,तकनीकी ज्ञान आदि का वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अध्ययन किया है। आज के डिजिटल युग में ई-कॉमर्स प्लेटफार्म और डिजिटल प्रौद्योगिकी ने महिला उपभोक्ताओं के खरीदारी के तरीके में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। पारंपरिक बाजारों की अपेक्षा ऑनलाइन खरीदारी ने महिलाओं के खरीदारी में उत्पन्न होने वाली कठिनाइयों, चुनौतियों और समय में भी कमी की है। जिन महिलाओं उपभोक्ताओं ने नियमित ई-कॉमर्स प्लेटफार्म का प्रयोग किया है वहां समय, श्रम की बचत के साथ-साथ मोलभाव से छुटकारा मिला है हालांकि ई-कॉमर्स व डिजिटल प्रौद्योगिकी से जुड़ी मुख्य चुनौतियां भी है जैसे नकली उत्पाद का डर, गुणवत्ता को लेकर संदेह, साइबर धोखाधड़ी, व्यक्तिगत डेटा चोरी का डर, रिटर्न व रिफंड से जुड़ी समस्या, ग्राहक सेवाओं से जुड़ी समस्याएं आदि सभी बिंदुओं का भी अध्ययन किया गया है जो की पूर्ण रूप से ई-कॉमर्स को प्रभावित करता है।
Download
Pages:182-185
How to cite this article:
अरविंद कुमार, डॉ. अर्चना गुप्ता "महिला उपभोक्ताओं के क्रय व्यवहार पर ई-कॉमर्स और डिजिटल प्रौद्योगिकी का प्रभाव: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 12, Issue 3, 2026, Pages 182-185
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

