ARCHIVES
VOL. 5, ISSUE 1 (2019)
प्रयागराज (इलाहाबाद) के स्नातक एवं परास्नातक स्तरीय विद्यार्थियों का जनसंख्या शिक्षा के प्रति अभिवृत्ति एवं लघु परिवार के प्रति जागरूकता का अध्ययन
Authors
Dr. Deep Mala Singh, Dr. Avis Chintamani
Abstract
हमारे देश में अनेक जटिल समस्याएं हैं जो देश के विकास में अवरोध उत्पन्न करती हैं। जनसंख्या वृद्धि भी भारत की इन्ही जटिल समस्याओं में से एक है। विसंगतियों से हमारे देश की जनसंख्या बढ़ रही है उसे देखते हुए वह दिन दूर नही जब भारत की जनसंख्या चीन से भी अधिक हो जायेगी। अगर वास्तव में हमारा राष्ट्र प्रगति चाहता है तो हमारे युवा वर्ग जो हमारे देश का भविष्य हैं, जिसमें महिलाओं एवं पुरूषों का समान योगदान आवश्यक है। अतः शिक्षा के माध्यम से छात्र एवं छात्राओं को लघु परिवार के लिए परिवार नियोजन एवं जनसंख्या शिक्षा के प्रति अभिवृत्ति में जागरूकता लाना आवश्यक है, क्योंकि स्नातक एवं परास्नातक स्तर के पश्चात ही युवा वर्ग का एक बड़ा समूह वैवाहिक जीवन में प्रवेश करता है। जिसका जनसंख्या वृद्धि में बड़ा योगदान है।
वर्तमान शोध में स्नातक एवं परास्नातक स्तरीय छात्र एवं छात्राओं की जनसंख्या शिक्षा के प्रति अभिवृत्ति एवं लघु परिवार के प्रति जागरूकता को खोजने का प्रयास किया गया है। उक्त शोध में प्रयागराज (इलाहाबाद) जनपद के पांच विभिन्न महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों के स्नातक एवं परास्नातक स्तरीय 250 छात्र एवं 250 छात्राओं का चयन यादृच्छिक न्यादर्श विधि से किया गया है। शोध में प्रस्तुत शोद्य अध्ययन में आकड़ों के संकलन एवं अभिवृत्ति अध्ययन के लिये टी. एस. शोधी एवं जी. डी. शर्मा द्वारा निर्मित “जनसंख्या शिक्षा एवं लघु परिवार के प्रति अभिवृत्ति मापनी प्रमापीकृत प्रश्नावली” एवं लघु परिवार के प्रति जागरूकता हेतु एम. राजमनिक्म द्वारा निर्मित “फैमिली प्लानिंग एवं बर्थ कन्ट्रोल एप्टिट्यूड स्केल” उपकरणों का प्रयोग किया गया है।
Download
Pages:108-110
How to cite this article:
Dr. Deep Mala Singh, Dr. Avis Chintamani "प्रयागराज (इलाहाबाद) के स्नातक एवं परास्नातक स्तरीय विद्यार्थियों का जनसंख्या शिक्षा के प्रति अभिवृत्ति एवं लघु परिवार के प्रति जागरूकता का अध्ययन". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 5, Issue 1, 2019, Pages 108-110
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

