Logo
International Journal of
Humanities and Social Science Research
ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 6 (2021)
धार्मिक क्रियाओं में संलग्न तथा असंलग्न बुजुर्ग महिलाओं तथा पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य का तुलनात्मक अध्ययन
Authors
डॉ. अजय कुमार चौधरी, लक्ष्मी कुमावत
Abstract
समाज में बुजुर्गों का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं। बुजुर्ग अनुभवों से परिपूर्ण होने के कारण समाज को उन्नति की ओर ले जाने के लिए दिशा निर्देशित करते हैं। बुजुर्गों का मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण होता हैं। बुजुर्ग अपना मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखने हेतु कई गतिविधियों में संलग्न रखने की चेष्टा करते हैं। उनमें से धार्मिक संलग्नता प्रमुख रूप से बुजुर्गों द्वारा उपयोग में ली जाती हैं। प्रस्तुत शोध पत्र धार्मिक संलग्नता, असंलग्नता का बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करता हैं। अध्ययन हेतु उदयपुर शहर के 120 महिला व पुरुष बुजुर्ग जो धार्मिक क्रियाओं में संलग्न तथा असंलग्न होते हैं, को यादृच्छिक आधार पर न्यादर्श के रूप में चयनित किया गया। मानसिक स्वास्थ्य के अध्ययन हेतु जगदीश एवं श्रीवास्तव द्वारा निर्मित मेंटल हैल्थ इंवैंट्री का उपयोग किया गया। अध्ययन के परिणाम यह बताते हैं, कि धार्मिक क्रियाओं में संलग्न रहने वाले बुजुर्गों का मानसिक स्वास्थ्य धार्मिक क्रियाओं में असंलग्न रहने वाले बुजुर्गों की तुलना में अच्छा होता हैं।
Download
Pages:79-87
How to cite this article:
डॉ. अजय कुमार चौधरी, लक्ष्मी कुमावत "धार्मिक क्रियाओं में संलग्न तथा असंलग्न बुजुर्ग महिलाओं तथा पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य का तुलनात्मक अध्ययन ". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 7, Issue 6, 2021, Pages 79-87
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.