ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 3 (2022)
सार्वजनिक स्वास्थ्य में सामाजिक संचार की भूमिकाः कोविड-19 के संदर्भ में लाभ एवं चुनौतियाँ
Authors
अजय कुमार निराला
Abstract
वर्तमान समय में संचार माध्यम लोगों के जीवन का एक अनिवार्य तत्व बन गया है। विश्व के अधिकांश लोगों के साथ-साथ भारत में भी। सामाजिक संचार माध्यम ने न केवल शहरी क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है, बल्कि ग्रामीणों समुदायों तक पहुंच गया है। सामाजिक संचार माध्यम के कई मंच हैं जैसे कि फेसबुक, वाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, टिव्टर आदि। सामाजिक संचार भी स्वास्थ्य संबंधी विकास एवं परिवर्तन में मुख्य भूमिका निभाता है। महामारी की अवधि में संचार माध्यम आहार योजना, क्या खाना चाहिए, क्या नहीं, भोजन में किस प्रकार की सामग्री और स्वस्थ्य जीवन कैसे व्यतीत करें। हाल ही में कितने ही दवा कम्पनियों ने सामाजिक संचार माध्यम के जरिए अपना कारोबार शुरू किया है। वे अपनी दवाओं का प्रचार करते हैं, और सामाजिक संचार माध्यम के मंच पर डॉक्टर भी उपलब्ध है। इसलिए, इस स्थिति में सामाजिक संचार ने केवल लोगों को जोड़ने के लिए बल्कि व्यापार को बढ़ाने, स्वास्थ्य देखभाल की सलाह और जानकारी के लिए भी सफल है। हम किसी भी सामाजिक संचार मंच पर मौजूद लोगों तक रोकथाम की जानकारी फैलाने में सामाजिक संचार द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। सामाजिक संचार अफवाहें फैलाने में एक भूमिका निभाता है, जिससे देश की आबादी में मानसिक संकट पैदा होता है। इस सदंर्भ में, यह लेख-पत्र सार्वजनिक स्वास्थ्य में सामाजिक संचार की भूमिका का पता लगाएगा। यह लेख-पत्र यह बताएगा कि जनता को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में सामाजिक संचार की क्या भूमिका है और सामाजिक संचार के कारण राज्य के लिए क्या चुनौतियां है।
Download
Pages:58-61
How to cite this article:
अजय कुमार निराला "सार्वजनिक स्वास्थ्य में सामाजिक संचार की भूमिकाः कोविड-19 के संदर्भ में लाभ एवं चुनौतियाँ". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 8, Issue 3, 2022, Pages 58-61
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

