ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 4 (2022)
महाविद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की परिवारोंमुखी जीवनशैली और परिवार के प्रति अभिवृत्ति मूल्यों का तुलनात्मक अध्ययन
Authors
अंजू चौधरी
Abstract
आज का युवा तेजी से बदलते समाज में रह रहा है, यह बदलाव ना केवल भौतिक सुख-सुविधाओं के रूप में वैज्ञानिक है बल्कि सामाजिक भी है। सामाजिक बदलावों के अंतर्गत परिवार के प्रति उनकी भूमिका और दायित्व अहसास में भी अंतर आने लगे है। वैचारिक रूप से और स्वयं को स्वतन्त्र महसूस करने के लिए वे अपने खुद के मूल्यों पर कार्य करना पसंद करते है। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य शोध सर्वेक्षण विधि के द्वारा महाविद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की परिवारोंमुखी जीवनशैली और परिवार के प्रति अभिवृत्ति मूल्यों का तुलनात्मक अध्ययन करना था। इसके लिये राजस्थान राज्य के झुंझुनू जिले के दो राजकीय महाविद्यालयों में पढ़ रहे 461 विद्यार्थियों का चयन किया गया। शोध उपकरण के रूप में मानकीकृत उपकरण और स्वनिर्मित उपकरण का प्रयोग किया गया। इसमें मानकीकृत उपकरण से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के लिये मध्यमान, प्रमाप विचलन और ‘टी’ परीक्षण तथा स्वनिर्मित उपकरण से प्राप्त आंकड़ों के सम्पूर्ण समष्टि पर विशेष उत्तर का प्रतिशत भार प्राप्त किया गया। परिवारोन्मुखी जीवनशैली के परिणाम दर्शाते है कि छात्रों की तुलना में छात्राएं अधिक परिवारोन्मुखी है।
Download
Pages:94-99
How to cite this article:
अंजू चौधरी "महाविद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की परिवारोंमुखी जीवनशैली और परिवार के प्रति अभिवृत्ति मूल्यों का तुलनात्मक अध्ययन". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 8, Issue 4, 2022, Pages 94-99
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

