ARCHIVES
VOL. 9, ISSUE 2 (2023)
न्यू मीडिया एवं बदलता भारत
Authors
पंकज कुमार, चेतना मिश्रा
Abstract
परिवर्तन प्रकृति का नियम है और यह नियम इस दुनिया के सभी विचारों, अवधारणाओं, वस्तुओं, स्थितियों और स्वयं प्रकृति पर भी लागू होता ह। नई परिस्थितियां और चुनौतियाँ नई तकनीकों को जन्म देती है। न्यू मीडिया भी इसी की उपज है। न्यू मीडिया पुराने सिनेमा-टीवी जैसे परंपरागत मीडिया से भिन्न है। न्यू मीडिया इक्कीसवीं सदी का मीडिया है। इस मीडिया ने अभी तक के चले आ रहे अभिव्यक्ति के तरीकों को पूरी तरह से बदल दिया है। आज हम पूरी तरह से नए मीडिया से घिरे हुए हैं। न्यू मीडिया न केवल हमारे सार्वजनिक जीवन को प्रभावित कर रहा है बल्कि आज हम उसके बिना अपने निजी जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। शिक्षा, मनोरंजन, विज्ञान, पत्रकारिता, निजी व सरकारी कार्यालय, बैंकिंग, रक्षा, चिकित्सा, उद्योग, कृषि, मौसम, पर्यावरण, खेल, तकनीक, सूचना प्रौद्योगिकी जैसे विविध और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नया मीडिया अपनी उपयोगिता सिद्ध कर रहा है। आम आदमी के हाथ में न्यू मीडिया के आने का सीधा अर्थ यही है कि वह मात्र उपभोक्ता ही नहीं है अपितु वह न्यू मीडिया का उत्पादक भी है। वह अपने ब्लॉग, ट्विटर, फेसबुक, वाट्सएप वेबसाइट के माध्यम से अपनी बात रख सकता है। जहाँ एक ओर न्यू मीडिया नए अवसर लेकर आया है वहीं नई चुनौतियाँ भी प्रस्तुत की हैं। अनियंत्रित अभिव्यक्ति ने अपराध और आतंकवाद को भी बढ़ावा दिया है। इस शोध पत्र का उद्देश्य न्यू मीडिया द्वारा भारत में हुए बदलावों का विश्लेषण करना है।
Download
Pages:16-18
How to cite this article:
पंकज कुमार, चेतना मिश्रा "न्यू मीडिया एवं बदलता भारत". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 9, Issue 2, 2023, Pages 16-18
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

