ARCHIVES
VOL. 10, ISSUE 6 (2024)
धनायचा (श्योपुर) का जैन पुरा-वैभव
Authors
मनोज कुमार, डॉ. संतोष शर्मा
Abstract
मध्यप्रदेश के सुदूर उत्तरी सीमांत पर चंबल संभाग के अंतर्गत श्योपुर जिला अपने असीम जैन पुरामहत्व के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में देखा जा सकता है। दूबकुण्ड, धनायचा, भुरवदा, नागदा, हासलपुर, श्योपुर, वितारा आदि श्योपुर जिले के प्रमुख कलाकेंद्र हैं। इनमें आरक्षित वन्यक्षेत्र में स्थित धनायचा लगभग १४वीं शती ईस्वी के जैन मंदिर समूह, मूर्तिशिल्प एवं अभिलेखों की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इन अभिलेखों से इस स्थल का दिगम्बर जैन भटटारकों द्वारा संचालित होने का भी अनुमान होता है। वर्तमान में इस स्थल के मंदिर एवं मूर्तियां भग्नावशेषों के रूप में बदल चुके हैं, परंतु इन्हें देखकर इस स्थल की भव्यता सुस्पष्ट होती है।
Download
Pages:1-3
How to cite this article:
मनोज कुमार, डॉ. संतोष शर्मा "धनायचा (श्योपुर) का जैन पुरा-वैभव". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 10, Issue 6, 2024, Pages 1-3
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

