Logo
International Journal of
Humanities and Social Science Research
ARCHIVES
VOL. 11, ISSUE 4 (2025)
ए0आई0 के युग में साइबर सुरक्षा के समक्ष चुनौतियाँ
Authors
पंकज कुमार , आदित्य कुमार
Abstract
कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उदय ने स्वास्थ्य सेवा, वित्त, मनोरंजन, सेना, कृषि, शिक्षा, यातायात आदि कई पहलुओं को अपने आप में समेटते हुए मानव जीवन में क्रांति सी ला दी है। हालांकि, यह प्रौद्योगिकीय उन्नति कई नई चुनौतियों को भी सामने लाती है जिसमें से एक महत्त्वपूर्ण क्षेत्र साइबर सुरक्षा का भी है। भारत का डिजिटल परिदृश्य तेजी से विकसित हो रहा है और ‘इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 800 मिलियन से अधिक हो गई है’ और सरकार सक्रिय रूप से आधार और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों को बढ़ावा दे रही है। हालांकि इस विकास में दुर्भावनापूर्ण कार्य करने वाले भी पनप रहे हैं। केवल वर्ष 2023 में, भारत में एक अरब से अधिक साइबर हमले हुए जो मजबूत साइबर सुरक्षा उपायों की तत्काल आवश्यकता की तरफ ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया एक बड़े डिजिटल क्रांति के दौर से गुजर रही है। क्रांति की इस धारा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकी का बहाव सबसे तेज महसूस किया जा सकता है जो खतरा एवं अवसर दोनों एक साथ प्रस्तुत करती है। इसलिए आज ए0आई0 को सुरक्षित रूप से डिजाइन करना, तैनात करना एवं उपयोग करना बहुत महत्त्वपूर्ण होता जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ियाँ इस बदलाव को बिना कसी झिझक के अपना सके।
Download
Pages:166-170
How to cite this article:
पंकज कुमार , आदित्य कुमार "ए0आई0 के युग में साइबर सुरक्षा के समक्ष चुनौतियाँ". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 11, Issue 4, 2025, Pages 166-170
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.