अनूपपुर जिला मध्य
प्रदेश का एक महत्वपूर्ण जनजातीय क्षेत्र है जहाँ की जनसंख्या का बड़ा भाग गोंड, बैगा, कोरकू तथा अन्य आदिवासी समुदायों से संबंधित है। इन समुदायों की जीवन शैली
प्रकृति-आधारित
है तथा वे औषधीय पौधों के पारंपरिक ज्ञान में निपुण हैं। इस अध्ययन में अनूपपुर जिले
के विभिन्न जनजातीय गाँवों में पाए जाने वाले औषधीय पौधों की पहचान, उनका उपयोग, भौगोलिक वितरण तथा संरक्षण स्थिति का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन से
ज्ञात हुआ कि यहाँ के आदिवासी लगभग 70–80 प्रमुख औषधीय पौधों का उपयोग विभिन्न रोगों जैसे—बुखार, घाव, सर्दी-जुकाम, पाचन विकार, त्वचा रोग, तथा साँप के काटने जैसी समस्याओं के उपचार में करते हैं। भौगोलिक दृष्टि
से जिले का वन क्षेत्र, ऊँचाई, जलवायु
तथा मिट्टी की विविधता इन पौधों की जैवविविधता को प्रभावित करती है। यह अध्ययन पारंपरिक
औषधीय ज्ञान के संरक्षण और सतत उपयोग की दिशा में उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

