ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 3 (2026)
धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में निवासरत अनुसूचित जनजाति बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य स्थिति का अध्ययन
Authors
हितेश कुमार सांग, श्री भुनेश्वर यादव
Abstract
प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में निवासरत अनुसूचित जनजाति बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी स्थिति का अध्ययन करना है। अनुसूचित जनजाति समुदाय भारत के सामाजिक रूप से वंचित वर्गों में से एक है, जिनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य की स्थिति राष्ट्रीय औसत की तुलना में अपेक्षाकृत कमजोर पाई जाती है। अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का उपयोग किया गया। अध्ययन हेतु 100 अनुसूचित जनजाति बच्चों का चयन न्यादर्श के रूप में किया गया। आंकड़ों के संकलन हेतु स्वनिर्मित प्रश्नावली एवं साक्षात्कार अनुसूची का प्रयोग किया गया। प्राप्त आंकड़ों का प्रतिशत, माध्य तथा मानक विचलन द्वारा विश्लेषण किया गया। अध्ययन से ज्ञात हुआ कि आर्थिक स्थिति, अभिभावकों की अशिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी तथा पोषण संबंधी समस्याएँ बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियों को प्रभावित करती हैं। अध्ययन में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के मध्य सकारात्मक संबंध पाया गया।
Download
Pages:4-8
How to cite this article:
हितेश कुमार सांग, श्री भुनेश्वर यादव "धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में निवासरत अनुसूचित जनजाति बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य स्थिति का अध्ययन". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 12, Issue 3, 2026, Pages 4-8
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

