ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 3 (2026)
जनपद अमरोहा के सामाजिक-आर्थिक विकास और स्वास्थ्य पर परिवार कल्याण एवं परिवार नियोजन के प्रभाव का भौगोलिक अध्ययन
Authors
चेष्टा, डॉ0 अंजना श्रीवास्तव
Abstract
परिवार कल्याण एवं परिवार नियोजन सार्वजनिक स्वास्थ्य तथा सामाजिक-आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण घटक है। इनका उद्देश्य दम्पत्तियों को सूचित, स्वैच्छिक और अधिकार-आधारित दृष्टिकोण के माध्यम से बच्चों की संख्या एंव जन्म अंतराल को नियन्त्रित करने में सहायता प्रदान करता है। परिवार नियोजन के प्रभाव से अनचाही गर्भधारण में कमी, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में गिरावट, महिला के स्वास्थ्य में सुधार तथा सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है।
यह शोध पत्र जनपद अमरोहा के संदर्भ में परिवार कल्याण एवं परिवार नियोजन कार्यक्रमों के प्रभाव का अध्ययन करता है। इसमें स्वास्थ्य, सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्किीय परिवर्तनों का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि परिवार नियोजन सेवाओं की उपलब्धता और जागरुकता ने क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाए हैं, हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी कई चुनौतियाँ विद्यमान है।
Download
Pages:317-320
How to cite this article:
चेष्टा, डॉ0 अंजना श्रीवास्तव "जनपद अमरोहा के सामाजिक-आर्थिक विकास और स्वास्थ्य पर परिवार कल्याण एवं परिवार नियोजन के प्रभाव का भौगोलिक अध्ययन". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 12, Issue 3, 2026, Pages 317-320
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

